Bagpat news : दामाद की ससुराल में ईंटों से पीट पीट कर हत्या

bagpat news

बागपत। नगलाबड़ी गांव में सोमवार रात्रि घर के विवाद के बाद बीच बचाव में आये युवती के पति की साले ने सर में ईटो से प्रहार कर घायल कर दिया सूचना पाकर मौकें पर पहुंची पुलिस ने युवक को तुरंत खेकड़ा सीएचसी भर्ती कराया जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया हत्या की सूचना मिलते ही एडीशनल एसपी व सीओ खेकड़ा मौकें पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और रात्रि में ही मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया गया है।

नगलाबड़ी निवासी कवंरपाल की पुत्री आरती की शादी किरठल गांव में हुई थी आरती के 7 साल का बेटा भी है। वही उसका ससुराल वालो से दहेज उत्पीड़न को लेकर मुकदमा चल रहा है। जिसके चलते उसने दो वर्ष पहले अहैड़ा निवासी 28 वर्षीय विकास पुत्र रामसिंह ने मंदिर में शादी कर ली थी। और उसके साथ खेकड़ा किराये के मकान में रह रही थी। आरती ने बताया की उसके हाथ में दर्द होने के कारण वह 8 दिन पहले नगलाबड़ी अपने परिजनों के पास आयी हुई थी। और जब से ही नगलाबड़ी में ही थी। पिछले 4 दिन से उसका पति विकास भी रोजाना शाम को नगलाबड़ी आ जाता था। उसने बताया की सोमवार रात्रि उसका भाई आकाश पुत्र कवंरपाल माता पिता के साथ मारपीट कर रहा था।

जिससे वह उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ी तो भाई ने उस पर भी हाथ छोड़ दिया। जिससे विकास बीच में आ गया और आरती के साथ मारपीट का विरोध करने लगा जिससे घर के बाहर आरोपी आकाश ने विकास के सर में ईटो से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। मौकें पर पहुंची पुलिस ने युवक को गम्भीर अवस्था में खेकड़ा सी सीएचसी पर भर्ती कराया जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया हत्या की सूचना मिलते ही एडीशनल एसपी और सीओ खेकड़ा मौकें पर पहुंच गये और घटना की जानकारी ली वही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। नगलाबड़ी में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। वही पत्नी आरती का रोरोकर बुरा हाल है।

advertisement at ghamasaana