बड़ौत। बड़ौत से भाजपा के विधायक केपी मालिक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्री मंडल में जगह दी गई। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने खुशी मनाई। बड़ौत में उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
बड़ौत से दूसरी बार बने विधायक कृष्णपाल मलिक को योगी मंत्रिमंडल में जगह देने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र में उनके समर्थक ने उन्हें फोन पर बधाई दी। इस संबंध में विधायक कृष्णपाल मलिक के निजी सचिव पंकज मलिक ने बताया कि लखनऊ में सूचना दी गई। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। अभी कौन सा मंत्री पद दिया जाएगा। यह खुलासा नहीं हो पाया।
कृष्णपाल मालिक 2017 में पहली बार बड़ौत से विधानसभा के पहली बार सदस्य बने थे। इससे पूर्व वह विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बड़ौत क्षेत्र से रालोद के जयवीर सिंह एडवोकेट को हराया है।
वर्तमान में वह भूमि विकास बैंक लखनऊ के डायरेक्टर हैं। वह बड़ौत नगर पालिका के दो बार चेयरमैन भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी बड़ौत नगर पालिका की चेयरमैन रह चुकी हैं। कृष्णपाल मलिक मूल रूप से शामली जिले के कुड़ाना गांव के निवासी हैं। हालांकि काफी समय से वह बड़ौत में ही रह रहे है।
