
कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भैया दूज का त्योहार होता है। भैया दूज का त्योहार यमराज के कारण हुआ था, इसीलिए इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। पंडित विनीत कौशिक जी ने बताया कि इस बार भाईदूज 26 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
पंडित विनीत कौशिक जी ने बताया कि आज के दिन ही बुध देव दिन दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे जिसका कई राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। बहनें भाइयों को तिलक दोपहर बाद ही लगा पाएंगी। उन्होंने कहा कि कल यानी 27 अक्तूबर तक भी बहनें मुहूर्त को ध्यान में रखकर भाइयों को तिलक लगा सकती हंै। तिलक लगाने का आंतिम समय दोपहर के 12:45 बजे रहेगा। आज के ही दिन कुछ चुनिदा राशियों को इसका भरपूर लाभ भी मिलेगा।
मेष राशि की बात करे तो, इन जातकों के लिए बुध देव तीसरे और छठें भाव के स्वामी हैं। इस दौरान जो जातक नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह उत्तम समय है। वहीं जो जातक साझेदारी में व्यवसाय कर रहें हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। जीवन शैली में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
वृष राशि के जातकों के लिए बुध देव दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होते हैं। धन प्राप्त करने के कई अवसर मिल सकते हैं। पुराने लोन से भी इस दौरान निजात मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर भी सहयोग मिल सकता है। यह कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम हो सकता है। प्रेम जीवन में रह रहें जातकों के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है।