बागपत में बड़ा हादसा, ट्रक से कुचलकर दो युवकों की मौत

Big accident in Baghpat

बागपत। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास ओवरटेक करते समय एलिवेटेड मार्ग निर्माण में लगे रोड़ी डस्ट मिक्सर वाले ट्रक के अगले पहिया के कुचलने से मंडोली दिल्ली निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मंडोली दिल्ली निवासी दिनेश और विजय कुमार पानीपत की एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे बृहस्पतिवार की सुबह दोनों बाइक से फैक्ट्री में जा रहे थे जब वह खेकड़ा तहसील के पास पहुंचे तभी ओवरटेक करते समय एलिवेटेड मार्ग निर्माण में लगे ट्रक के अगले पहिए के कुचलने से दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के जेब से मिले फोन से उनके परिजनों को घटना की सूचना दी इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।

advertisement at ghamasaana