गोंडा में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, आठ यात्रियों की हालत गंभीर

गोंडा। यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलट गई। जिससे उसमें सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक यात्री को रेफर किया गया है। बस के पलटते ही अफरातफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से एक वैशाली बस गोंडा आ रही थी। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। यह बस जब कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में भंभुवा क्रॉसिंग के पास पहुंची तो वहां एक ट्रैक्टर पहले से ही खराब खड़ा, जिसे बस ड्राइवर देख नहीं और अचानक सामने आने पर वह बस को बचाने में लग गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यह सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय यात्रियों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया।

\इसके बाद क्रेन मंगवाया गया और बस को काफी मशक्क के बाद खिंचवा कर बाहर निकाला गया। बस में सवार घायल आठ यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भिजवाया गया। जहां पर एक यात्री की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया है।

advertisement at ghamasaana