गोंडा में बड़ा हादसा, बम विस्फोट में दो मंजिला मकान गिरा, महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर

गोंडा। दीपावली के दिन जिले में बड़ा हादसा हो गया। एक मकान में भीषण बम विस्फोट हो गया। जिससे दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें एक महिला की मलबे के नीचे दब कर मौत हो गई । वही उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लखनऊ रेफर किया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नवाबगंज के संचरही मोहल्ला निवासी सईद घर में ही गोला बारूद बनाने का काम करता था। उसी मकान में वह रहता भी है। सोमवार को मकान में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका दहल उठा इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी मोहल्ले वासी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए बाहर आकर पता चला किस शहीद का दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर पड़ा है।

लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। इस बीच मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लोगों की मदद से दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया जिसमें शहीद की पत्नी खैरुन्निसा की मौत हो चुकी थी जबकि उसका बेटा इब्राहिम गंभीर रूप से घायल हो गया था उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है ।

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह भी देखा जा रहा है कि कितना विस्फोटक उस घर में था । जिसकी वजह से इतना जबरदस्त विस्फोट हुआ । इसका लाइसेंस भी लिया गया था या नहीं इन सारे मामलों पर जांच चल रही है।

advertisement at ghamasaana