बेहट। गंदेवड़-हथनीकुंड बैराज रोड पर लकड़ी से लदी टैक्टर-ट्राली और खनिज से भरे ट्रक की टक्कर हुई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना मिर्जापुर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
हादसा शनिवार की सुबह सात बजे गांव आलमपुर अमादपुर के संपर्क मार्ग के पास हुआ। रायेपुर खनन जोन में स्थित एक स्टोन क्रशर से खनिज भरकर गाजियाबाद के लिए जा रहे ट्रक व हरियाणा लक्कड़ मंडी लकड़ी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली की आमने सामने की टक्कर हो गई।
हादसे में ट्रक के चालक रवि (32) पुत्र सतीश निवासी गांव रहरा जनपद अमरोहा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके क्लीनर बबलू को मामूली चोट आई। हादसे की जिम्मेदारी ट्रैक्टर ट्राली को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर उन्हें थाने भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

