वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, दो की मौत, 50 से अधिक गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

mathura news

मथुरा। जन्माष्टमी को देर रात बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में कृष्ण जन्म पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसमें दबकर दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जन्माष्टमी पर एक तरफ जहां पूरा देश भगवान कृष्ण की अराधना में लगा हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ मथुरा एक बुरी खबर सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक भीड़ इतनी ज्यादा थी कि करीब 50 से ज्यादा लोग मंगला आरती के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े, एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया भीड़ बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ है, उन्होंने मृतकों की पहचान नोएडा निवासी निर्मला देवी और जबलपुर मूल के वृंदावन वासी राजकुमार के रूप में की है।

सेवादारों के मुताबिक अधिकारियों के परिजन छत पर बनी बालकनी से दर्शन कर रहे थे, अधिकारियों ने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए ऊपरी मंजिल के गेट बंद करा दिया, जिससे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में दिक्कत हुई। मथुरा के एसएसपी ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान निकास द्वार पर एक भक्त बेहोश हो गया, जिससे भक्तों की आवाजाही प्रतिबंधित हो गई। भीड़ ज्यादा थी इसलिए परिसर के अंदर सफोकेशन की वजह से कई लोगों का दम घुट गया और दो लोगों की जान चली गई।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में देर रात्रि हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने गृह विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों पर धर्म स्थलों में भीड़ को देखते हुए और कड़े इंतजाम किए जाएए ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

advertisement at ghamasaana