बड़ा हादसाः सुखोई 30 और मिराज 2000 आपस में टकराए, एक पायलट लापता, दो को बचाया

Mirage 2000

नई दिल्ली। एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन सुखोई.30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट शनिवार को आपस में टकराकर क्रैश हो गए। दोनों प्लेन में सवार तीन पायलट में से दो का बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों विमान अलग.अलग जगहों पर गिरे हैं। इसमें से एक प्लेन राजस्थान के भरतपुर में और दूसरे के मध्यप्रदेश के मुरैना में गिरने की बात आ रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

सूत्रों के अनुसार हादसे के शिकार हुए दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। मामले की जानकारी मिलते ही वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि प्लेन में आसमान में ही आग लग गई थी और देखते ही देखते जलता हुआ फाइटर जेट गिर गया। घटनास्थल के नजदीक ही रेलवे स्टेशन भी है। बताया जा रहा है कि फाइटर जेट ने आगरा से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि सुखोई.30 में दो पायलट और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट में एक पायलट था। मामले की जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दे दी गई है।

advertisement at ghamasaana