गोंडा। जमीन फर्जीवाड़े के मामले में शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में प्रमुख सचिव स्टांप एवं निबंधन मीना कुमारी ने उपनिबंधक कार्यालय में तैनात एआईजी मनोज कुमार श्रीवास्तव और पूर्व में एआईजी के पद पर तैनात रहे अरुण कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया है। इससे विभाग में हड़कंप मचा है।

प्रमुख सचिव स्टांप एवं निबंधन बीना कुमारी ने दोनों अधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद अपर जिलाधिकारी गोंडा सुरेश कुमार सोनी को इसकी जांच सौंपी है। जिले में हुए जमीन घोटाले के मामले को लेकर के देवीपाटन रेंज के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने शासन से राज्य स्तरीय टीम गठित कर जांच कराने के लिए पत्र लिखा था।
शासन ने डीआईजी के पत्र संस्तुति करते हुए राज्यस्तरीय टीम गठित कर मामले की जांच करानी शुरू कर दी । अब तक जमीन फर्जीवाड़ा करके किए गए जमीन घोटाले को लेकर के 27 एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है।
