उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व पुत्र पूर्व विधायक पंकज ने छोड़ी पार्टी

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के दिग्गज नेता हरेंद्र मलिक व उनके पुत्र पूर्व विधायक पंकज मलिक ने आज कांग्रेस को अलविदा कह दिया। 2 दिन पहले ही वे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर आये थे।
आपको बता दें कि पिछले 18 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने आज प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की रणनीति को देखते हुए उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है। जल्दी ही दोनों बड़े नेता सपा पार्टी में शामिल होने की घोषणा खुली पंचायत के जरिए की जाएगी। बता दें कि वे अभी सीनियर लीडर प्रियंका गांधी के सलाहकार व पार्टी के कई जिम्मेदार पदों पर कार्यरत थे।

advertisement at ghamasaana