सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के बीच क्षत्रिय महाकुंभ समाज के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कई आरोप लगाए। राजपूत समाज के संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि जो भाजपा को हराएगा, क्षत्रिय समाज उसे ही वोट करेगा।
रविवार को नानौता में हुए क्षत्रिय महाकुंभ बड़ी संख्या में राजपूत समाज से जुड़े संगठन के पदाधिकारी व समाज के लोग एकत्र हुए। पदाधिकारियों और क्षत्रिय समाज में भाजपा के खिलाफ रोष नजर आया है।
क्षत्रिय समाज पूरी तरह भाजपा के खिलाफ लामबंद नजर आया। किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने निर्णय की घोषणा की। कहा कि जो भाजपा को हराएगा, उसे ही समाज वोट करेगा। आरोप लगाया कि भाजपा ने क्षत्रिय समाज की अनदेखी की है।
क्षत्रिय समाज के नेता को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया। इसके साथ ही संगठन में भी समाज की अनदेखी की जा रही है। इसको लेकर समाज में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है, जो जारी रहेगी। इसका खामियाजा भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

