बागपत में अभिभावकों का बड़ा फैसला, खटारा बस से अपने बच्चों को स्कूल भेजने से मना किया

bagpat news

बागपत। जिले के अभिभावकों ने एक नई पहल की है। जिससे न केवल बच्चे सुरक्षित रहेंगे बल्कि स्कूलों को भी अपना रवैया बदलना पड़ेगा। अभिभावकों ने अपने बच्चों को खटारा बस स्कूल भेजने के लिए मना कर दिया और बस को लौटा दिया।

यह मामला कस्बा अमीनगर सराय का है। यहां बृहस्पतिवार सुबह जब स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए पहुंची तो अभिभावकों ने देखा कि बस का शीशा टूटा है और बस भी पूरी तरह से खटारा हो चुकी है। इस पर अभिभावकों ने अपने बच्चों को बस से उतार लिया और चालक को वापस भेज दिया। उन्होंने मानक पूरे न करने तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दी है।

अभिभावकों का कहना था कि कस्बे के लगभग 50 से अधिक बच्चे बागपत के एक निजी स्कूल में पढ़ते है। दस दिन से स्कूल बस का शीशा टूटा हुआ है। सर्दी का मौसम होने के कारण बच्चे बीमार हो रहे है। कई बार स्कूल प्रबंधन से बस का शीश लगवाने की मांग की जा चुकी है, मगर स्कूल प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

बस में शीशा लगाने के बजाए पर्दा लगा दिया है। बृहस्पतिवार को कस्बे में पहुंची स्कूल बस से अभिभावकों ने बच्चों को उतारकर चालक को वापस भेज दिया। उन्होंने दूसरी बस की व्यवस्था न करने तक बच्चों को स्कूल न भेजने की चेतावनी दी।

advertisement at ghamasaana