बिजनौर। बदमाशों ने मंदिर के पुजारी की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेरकोट हाईवे पर स्थित मनोकामना मंदिर के पुजारी 62 बेगराज की बदमाशों ने पीट.पीटकर कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुजारी पिछले काफी समय से मंदिर में रहते थे।

शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने डंडों से हमला कर पुजारी की हत्य कर दी। घटना की जांच की जा रही है अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मंदिर में कौन आता था और कब कितनी देर तक रहता था सारे बिंदुओं पर गहराई से पुलिस जांच में लगी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है