सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के कोतवाली क्षेत्र के गांव नल्हेड़ा गुर्जर के मजरे कबीरपुर के खेत में बने फार्म हाउस में पति-पत्नी का शव लटका मिला। शव की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना क्षेत्र के गांव नल्हेड़ा गुर्जर निवासी पंकज उम्र 45 वर्ष पुत्र राजकुमार ने चार वर्ष पहले दूसरी शादी रेडी मलकपुर निवासी वर्षा हुई थी। पंकज उसके साथ अपने फार्म हाउस कबीरपुर पर रहता था, जबकि उसकी दूसरी पत्नी सुभासो देवी अपने तीन बच्चों सागर, शिवानी, स्वाती के साथ गांव नल्हेड़ा में रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह जब उसका लड़का सागर फार्म हाउस पर दूध लेने पहुंचा। तो उसने पंकज व वर्षा को फार्म हाउस में बने टीन शेड मे लटका पाया।
सूचना पर परिजन व ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए दोनों के शवों को नीचे उतर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि पति.पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

