बिजनौर । वाणिज्य कर विभाग नजीबाबाद ने लगभग आठ करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला पकड़ा है जीएसटी डिप्टी कमिश्नर खड़ एक की ओर से नजीबाबाद थाने में एक कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है ।

जीएसटी जीएसटी डिप्टी कमिश्नर नीरज सिंह ने संतों मालन निवासी सुनील शुक्ला के खिलाफ फर्जी तौर पर लोहा स्क्रैप के माध्यम से विभाग को करोड़ों का चूना लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

आरोप है कि एसएस ट्रेडर्स कोटद्वार रोड़ फर्म के माध्यम से कारोबारी सुनील शुक्ला ने लोहा स्क्रैप का फर्जी कारोबार करते हुए बिना स्क्रैप खरीद-फरोख्त के केवल बिलो का आदान प्रदान करके विभाग को करोड़ों का चूना लगाया। एस आई बी टीम बिजनौर के माध्यम से मामला प्रकाश में आने के बाद कारोबारी द्वारा लगभग आठ करोड रुपए का फर्जी कारोबार करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।