बिजनौर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

accident

बिजनौर। किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। जिस के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

थाना नहटौर क्षेत्र के ग्राम में आकू में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दिनेश कुमार (45 वर्ष) पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम आकू थाना नहटौर जनपद बिजनौर गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायल दिनेश कुमार को सीएचसी नहटौर में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान दिनेश की मृत्यु हो गई। शव को पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

advertisement at ghamasaana