मुज़फ्फरनगर। पानीपत.खटीमा मार्ग पर तितावी के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां.बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शामली के थाना झिंझाना के गांव पीरखेड़ा निवासी सागर 21 अपनी माता अमरेश 50 के साथ मुजफ्फरनगर आया था। दोनों बाइक से लौट रहे थे। जब वह हिंडन नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे तो शामली की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी मां-बेटे उछलकर दूर जा गिरे।
हादसे में सागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां अमरेश घायल हो गई। उन्हें मुजफ्फरनगर के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने मां.बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सागर इकलौता पुत्र बताया गया है।
