शामली। कांधला थाना क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खंद्रावली पुलिस चौकी के निकट बाइक सवार दंपती के बदमाश हथियारों के बल पर करीब एक लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को तलाश कियाए लेकिन सफलता नहीं मिली।
बड़ौत निवासी राकिब की शादी शामली के लिलौन निवासी राबिया के साथ हुई थी। मंगलवार की देर रात राकिब अपनी पत्नी को साथ लेकर बड़ौत से अपनी ससुराल जा रहा था। राकिब ने बताया कि दिल्ली.सहारनपुर हाईवे पर खंद्रावली चौकी के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने पति.पत्नी पर तमंचे तान दिए।
राबिया से उसका पर्स छिन लिया। पर्स में रखे 1000 की नकदीए सोने के कंगनए अंगूठीए दो जोड़ी पाजेब सहित करीब एक लाख का सामान लूट कर मौके से फरार हो गए। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग
नहीं लग सका।
सूचना मिलने पर दंपती के परिजन भी थाने पहुंच गए। पीड़ित दंपती ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए घटना के संबंध में कार्रवाई की मांग की। मामले में थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
