मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे बदमाशों के कब्जे में है। 48 घंटों के भीतर एक बार फिर बाइक सवार दो बदमाशों ने हाइवे पर जा रहे दो युवकों पर गोलियां बरसा दी। घटना मंसूरपुर क्षेत्र की है, जहां एक होटल में काम करने वाले उड़ीसा प्रांत के निवासी दो युवक नरेश और सुदर्शन अपना काम खत्म कर अपने कमरे पर मंसूरपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव खानुपुर के निकट पहुंचे, वहां बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। घायल हुए सुदर्शन का कहना है कि दोनों युवकों ने उनसे लूटपाट की कोशिश की, लेकिन उनके पास कुछ नहीं मिलने पर उन्होंने दोनों पर गोलियां बरसा दी। गोलियां लगने से नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुदर्शन घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मेरठ की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। हाईवे पर दो दिन के भीतर फायरिंग की यह दूसरी घटना हुई है। इससे पहले छपार क्षेत्र में बाइक सवार अर्पित गोयल की चार गोलियां मारकर हत्या की गई थी, जिसमें पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
होम / उत्तर प्रदेश / मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाई गोलियां एक की हुई मौत, दूसरा घायल
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे बदमाशों के कब्जे में है। 48 घंटों के भीतर एक बार फिर बाइक सवार दो बदमाशों ने हाइवे पर जा रहे दो […]