मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र में जानसठ रोड पर भीषण हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानसठ निवासी शोएब अपनी बुआ बड़ा मवाना निवासी अफसाना 35 बुआ की बेटी अशमी 12 और बेटे महाज 09 को लेकर जानसठ आ रहा था, जब वह लोग निराना गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई।
हादसे में अफसाना और उसके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शोएब गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
