बस्ती। गांधीजी और शास्त्री जयंती के उपलक्ष में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसके बाद बापू के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष शरद सिंह रावत के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा मारवाड़ी मंदिर दक्षिण दरवाजा से शुरू हुई।
शहर में विभिन्न जगहों से होते हुए यात्रा शास्त्री चौक पर पहुंची। यहां शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर शरद सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।





