मुजफ्फरनगर। भाजपा विधायक के विवादित बयान के बाद अब मेहंदी पर राजनीति शुरू हो गई। कुछ हिंदू संगठनों ने मेहंदी लगाने वाले मुस्लिम लड़कों को चेतावनी दी, फिर बात नहीं बनी तो शहर में करीब 13 जगह मेहंदी कार्नर खोले गए, जिससे सुहागिनें वहां मेहंदी लगा सकें। इन सबके बीच भाजपा विधायक ने सीधा कह दिया कि हिंदू महिलाएं मुस्लिम सड़कों से मेहंदी न लगवाएं।
खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि सुहागिनांे को मेंहदी घर पर ही लगानी चाहिए, जो जो मुस्लिम लोगों से मेहंदी लगवाती हैं वह सतर्क रहें। इनका इरादा गलत है, मुस्लिम युवक मेहंदी की दुकान खोल कर बैठे हैं। वह गलत हैं, इनका इरादा लव जिहाद होता है।
मुजफ्फरनगर में करवा चौथ के दौरान मुस्लिम लड़कों को हिंदू महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाने से दूर रखने के लिए हिंदू संगठनों ने अभियान चलाया। बता दें कि विक्रम सैनी अपने विवादित बयानों को लेकर काफी चर्चित है। अभी दो दिन पहले ही कोर्ट ने उन्हें मुजफ्फरनगर दंगे कें मामले में दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि उन्हें विवादित भाषण के मामले में बरी कर दिया गया है।

