बस्ती । भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष शरद सिंह रावत ने कहा कि चन्नी ने जिस तरह का व्यवहार किया है वो लोकतंत्र का घोर अपमान है।

शरद सिंह रावत अधिवक्ता साथियों के साथ शास्त्री चौक पहुंचे। वहां पर उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वहां पंजाब के मुख्यमंत्री के विरोध में नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। शरद सिंह रावत ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हीला हवाली की गई, इससे साफ जाहिर कि यह सब एक साजिश के तहत हुआ है।
इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध करने वालों में भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय, राजन ठाकुर, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, संजय उपाध्याय टीटू सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

