भाजयुमो नेता ने की महिला नेता से अश्लील चैटिंग, गंदे फोटो भी भिजवाए

मेरठ। भाजयुमो नेता ने अपनी ही पार्टी की महिला नेता से अश्लील चैटिंग की और अश्लील फोटो भेजे। इस पर महिला नेता नाराज हो गई और भाजयुमो नेता को फटकार लगाई। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया इसकी जानकारी लगते ही भाजयुमो नेता ने महिला नेता पर हनीट्रैप करने का आरोप लगा दिया। महिला नेता को दो और पांच हजार रुपये भेजने की डिटेल भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

यह मामला नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर में यह दोनों रहते हैं। दोनों के बीच बातचीत के दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

महिला नेता का आरोप है कि भाजयुमो नेता ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की। इसके बाद अश्लील चैटिंग की गई। कई अश्लील फोटो भी भेजे गए। इंट्राग्राम पर भी फोटो भेजे गए। वहीं, भाजयुमो नेता ने भी महिला नेता पर हनीट्रैप करने का आरोप लगाया है। भाजयुमो नेता ने कहा कि यह एक साजिश है। इंस्पेक्टर नौचंदी का कहना है कि जानकारी तो मिली है, लेकिन थाने में अभी कोई नहीं आया।

advertisement at ghamasaana