बस्ती के महादेवा निवासी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला, पुलिस कर रही है मामले की जांच

basti news

बस्ती। पेड़ पर फंदे से लटका अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पैकोलिया थाना क्षेत्र में महादेवा जूनियर स्कूल के पीछे एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पैकोलिया थाना इंचार्ज दुर्गेश पांडेय मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान महादेवा निवासी किशन के रूप में की गई है। माना जा रहा है अधेड़ ने आत्महत्या की है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए लगाया गया है।

advertisement at ghamasaana