मेरठ : मोबाइल चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शनिवार दोपहर 25 साल के एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मोबाइल चोरी के शक में युवक को पूछताछ के बहाने घर बुलाया था। वहां पहुंचते ही उसे चारपाई से बांध दिया गया। फिर उसे तब तक पीटा गया जब तक उसकी जान नहीं चली गई।

यह सनसनीखेज वारदात लिसाड़ीगेट इलाके में स्थित जामिया चौक इलाके की है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों तलाश में जुट गई है।जामिया चौक निवासी मोहम्मद यासीन का बेटा दानिश (25) रेग्युलेटर बनाने का काम करता था। दो दिन पहले पास में रहने वाले नफीस का मोबाइल चोरी हो गया था।

नफीस को दानिश पर शक था कि उसने ही मोबाइल चुराया है। शनिवार को नफीस ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर दानिश को घर बुलाया।आरोप है कि नफीस और उसके भाइयों ने दानिश को दबोच लिया। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भाइयों ने दानिश को चारपाई पर लिटाकर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। आरोप है कि करीब दो घंटे की यातना के बाद दानिश बेहोश हो गया। तब उसे नफीस ने उसके घर के पास लाकर फेंक दिया और फरार हो गए।

advertisement at ghamasaana