बागपत में पीट-पीटकर बेरहमी से युवक की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

bagpat crime news_ghamasaana

बागपत । बिनौली के फतेहपुर पुट्ठी गांव में खेत में काम कर रहे युवक की पीट कर हत्या कर दी गई और उसका शव अर्धनग्न हालत में फेंक दिया गया। सूचना पर बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची, तो लोगों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने समझा.बुझाकर लोगों को शांत किया और शव को पीएम के लिए भेजा।

मृतक युवक अनुज पुत्र सुभाष उम्र 30 साल फतेहपुर पुट्ठी गांव का रहने वाला था। वह गांव के ही कपिल पुत्र महावीर के खेत में बटाई पर जमीन लेकर काम करता था। रविवार की सुबह उसका शव कपिल के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे।

खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पहुंची, तो ग्रामीणों ने हत्या के खुलासे कराए जाने व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की और हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझा.बुझाकर शव को पीएम के लिए भेजा। उधर युवक की मौत से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही परिजनों में कोहराम मच गया।

युवक की हत्या से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक बहुत सज्जन था और गांव में ही जमीन बटाई पर लेकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। उसके 3 छोटे बच्चे है।

advertisement at ghamasaana