सहारनपुर । महाराष्ट्र से केदारनाथ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस गागलहेड़ी के पास खाई में पलट गई। इसमें दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हरोड़ा सीएचसी पर पहुंचाया, जहां पर गंभीर रूप से घायल एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया । पुलिस नें क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला । श्रद्धालुओं के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।

महाराष्ट्र से केदारनाथ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस देहरादून सहारनपुर हाईवे पर शिवालिक ढाबे के निकट खाई मे पलट गई। बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे, बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई, जिसके बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी श्रदालुओं को बस से बाहर निकाला और हरोड़ा सीएचसी पर घायल लगभग दो दर्जन से अधिक श्रदालुओं का उपचार कराया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक दर्जन श्रद्धालुओं को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया ।

थाना प्रभारी सूबे सिंह नें बताया की चंद्रकांत उम्र 62 वर्ष, गोरीनाथ 42वर्ष, मनीनाथ 44वर्ष, कमल 50, हंसराज 50, मानताबाई 40, कमलाबेन 50, लक्षमन55, सुनीता 35, ज्योति 34, शिवकुमार 74, किरण 28, गौरव 28, हीरालाल 70, सत्यप्रकाश 76, निवासी जिला अहमदनगर महाराष्ट्र है, इनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है, वही श्रद्धालुओं ने बताया की बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ है । थाना प्रभारी ने सभी श्रद्धालुओं के लिए दूसरी बस की व्यवस्था तथा सभी के खाने पीने की व्यवस्था की तथा क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाला