मेरठ। शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले मार्ग बिजली बंबा बाईपास को दो दिन के लिए बंद किया जा रहा है। बाईपास पर 27 नवंबर की सुबह आठ बजे से 28 नवंबर की शाम छह बजे तक सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। हालांकि रेलवे ने 28 की सुबह 10 बजे तक के लिए ही रास्ता बंद करने की मांग की थी, लेकिन यातायात पुलिस का कहना है कि एहतियात के तौर पर शाम छह बजे तक के लिए मार्ग को बंद किया जाएगा। यदि इससे पहले काम पूरा हुआ तो तभी रास्ते को चालू कर दिया जाएगा।

बाईपास स्थित जुर्रानपुर रेलवे फाटक के दोनों ओर सड़क की मरम्मत के कारण यह निर्णय किया गया है। उधर, बाईपास से हर दिन औसतन गुजरने वाले 35 हजार वाहनों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। मेरठ खुर्जा रेलवे ट्रैक के जुर्रानपुर रेलवे फाटक पर दोनों ओर सड़क काफी जर्जर हालत में है।

पिछले दिनों सड़क व फाटक की मरम्मत के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू की। साथ ही जिला प्रशासन को सप्ताह भर पहले बाईपास पर दो दिन के लिए यातायात रोकने के लिए पत्र भेजा। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था बनाने व