भारतीय पिछड़ा वर्ग के सम्मलेन में सभी को एकजुट होने का आह्वान

Indian Backward Classes

मुजफ्फरनगर। खतौली में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्च के तत्वधान में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मोहन प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा रिवन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिसमें दर्जनों प्रधानों को पगड़ी में पटका पहनाकर व वरिष्ठ समाजसेवियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन प्रजापति ने कहा कि पिछडा वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा। अपने समाज को ऊपर उठने के लिए आज समाज को शिक्षित होना जरुरी है। अगर समाज शिक्षित होगा तो आगे बढ़ेगा। आज पार्टियां पिछड़ा वर्ग समाज को बाटने का काम कर रही है। सब राजनेतिक पार्टियां पिछड़े समाज पर अपनी रोटी सेंकने का काम करती है। जो समाज को हनन की और ले जाता है। समाज शिक्षित और जागरूक होगा तो कोई भी पार्टी इस समाज को छोड़ नहीं सकती।

विशिष्ट अतिथि दिल्ली प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ी जातियों में जन्मे नेताओं के द्वारा समाज को ठगने का काम कर रही है और अति पिछड़ी जातियों के नेता अपनी कुर्सी बचाने के लिए टोपी लगाए बैठे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में अति पिछड़ी जातियां उस पार्टी को वोट देगी। जो पार्टी अति पिछड़ी जाति के लोगों को चुनाव में उतारेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुप सैनी ने की। जबकि मंच संचालन सुमित प्रजापति ने किया।

इस मौके पर देशपाल पांचल क्षेत्रीय अध्यक्ष, रामपाल सिंह पाल जिलाअध्यक्ष, प्रभात प्रजापति युवा अध्यक्ष, वेदपाल प्रजापति, सुमित प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष खतौली निर्मल सैनी मोर्चा नेता, सुमित प्रजापति वरिष्ठ नेता, बबलू सैनी, ग्राम प्रधान मोदी लाल प्रजापति, सोनू प्रजापति, जय सैनी, कुलदीप कश्यप, डॉ. राजवीर प्रजापति, बिट्टू सैनी, विपिन प्रजापति, प्रमोद कश्यप, विपुल दक्ष, रामसिंह पाल, संदीप बंजारा, जतिन प्रजापति, दिनेश प्रजापति, अमित प्रजापति जैन नगर, अर्जुन कश्यप, ग्राम प्रधान निर्मल सैनी, सुभाष प्रधान रसूलपुर, तेजराम सैनी, मनोज पाल, सुरेश प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana