गोंडा। जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन के साथ ही वृद्धावस्था पेंशन व दिव्यांगजन पेंशन के लिए 07 सितम्बर को ब्लाक मुख्यालयों पर कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। जहां किसी भी पेंशन योजना की लाभार्थी उपस्थित होकर आधार कार्ड की फोटो कॉपी पर अपने मोबाइल नम्बर के साथ ही खाता नम्बर अथवा पेंशन आवेदन संख्या दर्ज करके जमा कर सकती है।
यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को कैम्प आयोजन व उसके प्रचार के निर्देश प्रसारित कर दिये गये हैं। जिससे अधिक से अधिक लाभार्थी कैम्प के माध्यम से अपना आधार प्रमाणीकरण करा सके।
उन्होंने बताया कि कैम्पों में महिला कल्याण विभाग,महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जो कैम्पों में लाभार्थियों के अभिलेख प्राप्त करेंगे। उन्होने बताया कि शासन स्तर से 15 सितम्बर तक आधार प्रमाणीकरण कराये जाने की तिथि निर्धारित की गयी है। डीपीओ ने निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन के साथ ही वृद्धावस्था पेंशन व दिव्यांगजन पेंशन के लाभार्थियों से अपील किया है कि वे ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित इस कैम्प के माध्यम से अपना आधार प्रमाणीकरण करायें।
