मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में टावर निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति का पक्ष लेने पहुंचे भाजपा नेता की कार दरोगा के पैर पर चढ़ गई। पुलिस ने भाजपा नेता और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल दरोगा को मेडिकल के लिए भेजा गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गंगानगर के एल-85 में टावर निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले में प्रकरण में स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी समेत अन्य उच्च अधिकारियों ने टावर निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए शिकायत की थी। एक बार फिर निर्माण कार्य शुरु हुआ। स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए गंगानगर पुलिस को सूचना दी।थाने पर तैनात दरोगा लतोश व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

आरोपियों ने गेट अंदर से बंद कर लिया। इसी दौरान भाजपा नेता अमन फ़ौजी वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने दरोगा से अभद्रता की। इस बीच उसकी स्कोरपियो दरोगा के पैर पर चढ़ गई और वह घायल हो गए। बाद में इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।