मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर छपार थाना क्षेत्र में बरला के पास कार की डीसीएम से हुई भिडंत में दिल्ली निवासी तीन युवकों की मौत हो गई। कार चालक बालकराम गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी युवक कार द्वारा हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
ये भी पढ़ें– बिजनौर में किराना व्यापारी पर लोहे की रॉड से हमला कर लाखों लूटे
बताया जा रहा है कि सभी कार से हरिद्वार जा रहे थे। जब वह बरला के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बताया जा रहा है कि सभी कार से हरिद्वार जा रहे थे। जब वह बरला के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद दूसरे लेन में जा रही डीसीएम से भिड़ गई। जिससे वहां चीख पुकार मच गई।
मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला। जिसमें सुधीर, मोनू, शैलेश निवासी रघुवीरनगर दिल्ली की मौत हो गई थी। चालक को गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

