कोविड नियमों के उल्लंघन पर अतुल प्रधान सहित 250 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

corona

मेरठ। पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह ने दौराला फ्लाईओवर के पास स्थित अपने कोल्ड स्टोरेज परिसर में गुरुवार को बिना अनुमति के विशाल जनसभा का आयोजन किया। पूर्व विधायक की बेटी व कैंट से रालोद प्रत्याशी मनीषा अहलावत जैन और सरधना से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान के समर्थन में हुई जनसभा में सपा व रालोद नेता मौजूद रहे।

जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते कोविड-19 गाइडलाइन के साथ-साथ चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन हुआ। इंस्पेक्टर दौराला नरेंद्र शर्मा पुलिस व मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंचे। मोबाइल से कार्यक्रम की वीडियो बनाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, कैंट से रालोद प्रत्याशी मनीषा अहलावत जैन, सरधना से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, पूर्व प्रधान उपेंद्र चौधरी भराला समेत 14 लोगों को नामजद करते हुए 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति जनसभा करने, कोविड-19 नियमों का पालन न करने और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

advertisement at ghamasaana