सहारनपुर। इस्लामनगर में रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में फसल के अवशेष जलाने को लेकर सहारनपुर जिले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि कुछ दिन पूर्व विगत वर्ष के फसल अवशेष जलाने के मामले मे किसानों पर दर्ज मुकदमों को सरकार ने वापस ले लिया था।

उप जिलाधिकारी प्रणेता ऐश्वर्या के निर्देश पर आरआई सचिन चौधरी, लेखपाल शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ किसानों के खेतों पर पहुंचे जहां पर फसल के अवशेष जले हुए मिले खेतों का खतौनी से मिलान करने पर किसानों के नाम राजपाल सिंह, संदीप कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी रामपुर मनिहारान पाए गए खतौनी के आधार पर किसानों के खिलाफ फसलों के अवशेष जलाने व वायु प्रदूषण फैलाने पर लेखपाल शिवकुमार ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया।

जैसा कि सभी को मालूम है कि इस समय धान कटाई का काम चल रहा है किसानों ने अभी हाल ही में धान की फसल उठाई थी जो कम्बाइन मसीन के द्वारा कटाई कराई गयी थी, जिसके कारण कुछ पुराल बच गया था।

किसानों ने गेहूं बुआई के लिए पलेवा करना था उसके लिए फसल के अवशेष को जला दिया था। पुरानी नहर के पास गंगोह मार्ग से सटे होने के कारण अधिकारी मौके पर पहुंच गए राजस्व विभाग के साथ पुलिस विभाग भी मौजूद था। एसएसआई प्रवीण शर्मा, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल राहुल यादव मौजूद रहे।