नई दिल्ली। केंद्रीय सेकेंडरी शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। 10वीं की परीक्षा 30 नवंबर से, जबकि 12वीं की परीक्षा पहली दिसंबर से शुरू होगी। 12वीं की परीक्षा 22 दिसंबर को समाप्त होगी जबकि 10वीं की 11 दिसंबर को समाप्त होगी।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 10वीं परीक्षा के पहले दिन सोशल साइंस का पेपर होगा जबकि दो दिसंबर को साइंस, 3 दिसंबर को होम साइंस, 4 दिसंबर को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक, 8 दिसंबर को कंप्यूटर, 9 दिसंबर को हिंदी कोर्स ए एवं बी और 11 दिसंबर को इंग्लिश लैंग्वेज और लिटरेचर की परीक्षा होगी। 12वीं की परीक्षा में पहले दिन यानी 1 दिसंबर को सोशियोलॉजी, 3 तारीख को इंग्लिश कोर, 6 को मैथमेटिक्स, 7 को फिजिकल एजुकेशन, 8 को बिजनेस स्टडीज, 9 को ज्योग्रॉफी, 10 को फीजिक्स, 11 को सायकोलॉजी, 13 को अकाउंटेंसी, 14 को केमेस्ट्री, 15 को इकोनॉमिक्स, 16 को हिंदी इलेक्टिव और कोर, 17 को पॉलिटिकल साइंस, 18 को बायोलॉजी, 20 को हिस्ट्री, 21 को इन्फॉरमेटिक प्रैक्टिस और कंप्यूटर तथा 22 दिसंबर को होम साइंस की परीक्षा होगी। हर पेपर के लिए परीक्षा का समय डेढ़ घंटा होगा। ठंड के मौसम को देखते हुए परीक्षा सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। भारद्वाज के अनुसार इन मुख्य विषयों के अलावा अन्य छोटे विषयों की परीक्षा तिथि सीधे स्कूलों को भेजी जाएगी। 10वीं के लिए इनकी परीक्षा 17 नवंबर से
जबकि 12वीं के लिए 16 नवंबर से होगी।
बोर्ड ने विषयों को दो भागों मेजर और माइनर में बांटा है। बारहवीं के मेजर (मुख्य) विषयों की परीक्षा की शुरुआत एक दिसंबर को सोशियोलॉजी के पेपर से होगी। बारहवीं की अंतिम परीक्षा 22 दिसंबर को होम साइंस की होगी। वहीं, दसवीं की मुख्य (मेजर) विषयों की परीक्षा की शुरुआत 30 नवंबर को सोशल साइंस के पेपर से होगी।
दसवीं की अंतिम परीक्षा 11 दिसंबर को अंग्रेजी की होगी। सीबीएसई ने दोनों कक्षाओं के माइनर विषयों की परीक्षा तिथियां जारी नहीं की हैं। इन विषयों की परीक्षा तिथियां अलग से स्कूलों को जारी की जाएंगी। हालांकि बोर्ड ने इनकी शुरुआत की तिथि घोषित कर दी है। बारहवीं की माइनर परीक्षा की शुरुआत 16 नवंबर व दसवीं के माइनर विषयों की परीक्षा की शुरुआत 17 नवंबर से होगी।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार माइनर विषयों की परीक्षा तिथियां स्कूलों को अलग से जारी की जाएंगी। बोर्ड की ओर से ही इन परीक्षाओं के पेपर भी भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीबीएसई महामारी के दौरान इन परीक्षाओं को आयोजित कर रहा है। परीक्षा के दौरान बच्चों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। परीक्षा सेंटर उनके होम स्कूल से दूर नहीं होंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले कक्षाओं को सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों व बच्चों से परीक्षा आयोजित करने में सहयोग करने की अपील की है जिससे परीक्षा बिना बाधा और सही तरीके से हो सके। उन्होंने आग्रह किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी जानकारी पर भरोसा ना करें। सीबीएसई की ओर से जो भी जानकारी जारी की जाएगी वह बोर्ड की वेबसाइट पर डाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि बोर्ड हर संभव प्रयास कर रहा है जिससे छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। रिजल्ट भी जितना जल्दी हो सके जारी किया जाएगा। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी बच्चों को एडमिट कार्ड पर मिलेगी। सर्दियों के कारण परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे की बजाय 11:30 बजे से 1:00 बजे तक होगी। उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण 10वीं 12व परीक्षाओं को दो सत्रों में विभाजित किया है। पहले सत्र की परीक्षाएं नवंबर से शुरू होंगी जबकि दूसरे सत्र की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की जाएंगी। पहले सत्र की परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट की है जिसमें छात्रों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
दसवीं की परीक्षाएं
30 नवंबर—- सोशल साइंस
02 दिसंबर—-साइंस
03 दिसंबर—होम साइंस
04 दिसंबर—बेसिक मैथ, स्टैंडर्ड मैथ
08 दिसंबर— कंप्यूटर ऐप्लिकेशन
09 दिसंबर— हिंदी ए व हिंदी बी
11 दिसंबर— अंग्रेजी
बारहवीं की परीक्षाएं
01 दिसंबर—-सोशियोलॉजी
03 दिसंबर—-अंग्रेजी कोर
06 दिसंबर—-मैथमेटिक्स
07 दिसंबर—-फिजिकल एजुकेशन
08 दिसंबर—बिजनेस स्टडीज
09 दिसंबर—जियोग्रॉफी
10 दिसंबर—फिजिक्स
11 दिसंबर—साइकोलॉजी
13 दिसंबर—अकाउंटेंसी
14 दिसंबर- केमिस्ट्री
15 दिसंबर- इकनॉमिक्स
16 दिसंबर–हिंदी इलेक्टिव व हिंदी कोर
17 दिसंबर —पॉलिटिकल साइंस
18 दिसंबर—बॉयोलाजी
20 दिसंबर— हिस्ट्री

