सीबीएसई ने 12वीं की टर्म 1 का परीक्षा परिणाम जारी किया, कैसे देखें परीक्षा परिणाम

cbse

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने 12वीं की टर्म 1 2022 का परीक्षा परिणाम 19 मार्च 2022 को घोषित कर दिया है। जो छात्र नवंबर.दिसंबर परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपने अंकों की जांच कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 12वीं टर्म1 का परिणाम cbseresults.nic.in पर उपलब्ध नहीं है। छात्रों को अपने कक्षा 12 के स्कोर की जांच करने के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा।

वर्तमान में केवल टर्म 1 एमसीक्यू परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंक ही जारी किए गए हैं। टर्म 1 के परिणाम के लिए परीक्षार्थियों को पास या फेल के रूप में चिह्नित नहीं किया गया है, साथ ही ये केवल टर्म 1 परीक्षा के लिए है और अंतिम परिणाम टर्म 2 परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा।

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं कक्षा टर्म 1 का परिणाम स्कूलों के पंजीकृत मेल आईडी पर भेज दिया है। स्कूल अब परिणाम को संशोधित करेंगे और इसे छात्रों के साथ साझा करेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने अंक प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करें।

advertisement at ghamasaana