चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना का मुहूर्त और वास्तु के उपाय

chatra navratri
vineet kaushik
आचार्य विनीत कौशिक

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विधि.विधान से पूजा.अर्चना की जाती है, माना जाता है कि मां दुर्गा जिससे भी प्रसन्न होती हैं, उस पर खास कृपा करती हैंण् यूं तो साल भर में चार नवरात्रि आती हैं लेकिन शारदीय और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है।

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। मां दुर्गा कोे सुख, समृद्धि और धन की देवी माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि.विधान के साथ पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि का त्योहार शनिवार, 2 अप्रैल 2022 से शुरू होगा और सोमवार 11 अप्रैल 2022 को समाप्त होगा।

 नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है, जो भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करता है उसे माता का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शुभ मुहूर्त
चैत्र घटस्थापना
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त . सुबह 06 बजकर 22 मिनट से 08 बजकर 31 मिनट तक
घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त . 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक
घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा तिथि पर है।

advertisement at ghamasaana