Saharanpur news : हाजी इकबाल के भाई महमूद अली और बेटों पर आरोप तय

सहारनपुर। अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और तीन बेटों वाजिद, जावेद व अफजाल पर चार्ज फ्रेम किए है। अब इस मामले में ट्रायल शुरू होगा। इसके लिए अदालत ने अगली तारीख नौ अगस्त लगाई है। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच महमूद अली को चित्रकूट जेल से लाकर यहां कोर्ट में पेश किया गया।

विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि महानगर की मदनपुरी कॉलोनी निवासी सुहैल ने गत एक दिसंबर 2022 को बेहट कोतवाली में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला, उनके भाई महमूद अली, बेटों वाजिद, जावेद व अफजाल आदि काे नामजद कराया था। वर्तमान में हाजी इकबाल फरार है, जबकि महमूद अली चित्रकूट जेल में और हाजी इकबाल के बेटे जिला कारागार में बंद है।

इस मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या- एक ललित नारायण झा की अदालत में हो रही है। बुधवार को तारीख होने पर पुलिस ने पूर्व एमएलसी महमूद अली और इकबाल के बेटों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उक्त सभी पर हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देना, गाली गलोच करना और आपराधिक षडयंत्र रचने की धाराओं में आरोप तय (चार्ज फ्रेम) किए। उन्होंने बताया कि चार्ज फ्रेम होने पर अब मुकदमे में ट्रायल शुरू होगा। इसके लिए 9 अगस्त की तारीख नियत की गई है।

advertisement at ghamasaana