मेरठ। इंटीरियर इंजीनियर अमित बंसल की खुदकुशी के बाद उसकी पत्नी पिंकी बंसल की हत्या के मामले में ससुर रामकिशन के खिलाफ नौचंदी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।
हत्याकांड में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को मूल आधार बनाया। फोरेसिंक रिपोर्ट में भी हत्या में प्रयुक्त कटर पर रामकिशन के हाथ के निशान का मिलान होना बताया गया। अमित बंसल ने अपने ऑफिस में फांसी लगाकर जान दे दी थी। अमित की पत्नी पिंकी ने उसको बचाने का प्रयास किया था, लेकिन वह दम तोड़ चुके थे। इसी दौरान अमित के पिता रामकिशन भी वहां पहुंचे। उन्होंने पुत्रवधू को पहले पीटा और फिर कटर से गर्दन काटी।
इसके चलते पुत्रवधू पिंकी की अस्पताल में एक सप्ताह बाद मौत हो गई थी यह पूरा घटनाक्रम ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। बेटे की शास्त्रीनगर में चार अक्तूबर को इंटीरियर इंजीनियर खुदकुशी के बाद पुत्रवधू का गला काटा था। जिसको देखने के बाद रामकिशन को हत्या के आरोप में जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर ने इंजीनियर बेटे की बहू की हत्या के आरोपी ससुर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नौचंदी जितेंद्र कुमार ने इसकी विवेचना की। अमित की खुदकुशी में एफआर लगा दी और पिंकी हत्याकांड में ससुर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।

