बागपत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निजी सचिव समरपाल सिंह का मोबाइल व व्हाट्स एप हैक करके नेताओं व कार्यकर्ताओं से ठगी की जा रही है।
समरपाल सिंह के व्हाट्स एप से नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं को मैसेज में क्यू आर कोड भेजा जा रहा है और उसे स्कैन करके रुपये मांगे जा रहे है। बागपत के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी रुपये मांगे गए। चुनाव के बीच में इस तरह से जयंत सिंह के निजी सचिव का मोबाइल हैक करके रुपये मांगने का मामला सामने आने से हडक़ंप मच गया।
इसकी शिकायत चौधरी जयंत सिंह व सरमपाल सिंह के पास पहुंची तो सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर ठगी किए जाने की बात कही गई। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत करने की बात कही गई है।
