मुजफ्फरनगर । मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में मंगलवार रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।
कुतुबपुर निवासी नवाब व उसके पडोसी मुन्ना पक्षों में बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी तब दोनों पक्षाें के लोग आमने सामने आ गए और उनमें लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए।
जिसमें नवाब की पत्नी फरजाना फावडा लगने से घायल हो गई। तब दूसरे पक्ष के हमलावर आरोपी फरार हो गए। फरजाना को परिजन जानसठ अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला को मेरठ मेडिकल ले जाया गया था। वहां उसकी बुधवार सुबह मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। सीओ शकील अहमद का कहना हैं कि बच्चों को लेकर दो पक्षों में झगडा हुआ था। एक महिला की उपचार के दौरान मौत हुई हैं। चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं।
