कांग्रेस प्रत्याशी रहीं अर्चना गौतम बोलीं, अब मै भी बनूंगी गुंडी, मोदी-योगी भी गुंडों की तरह काम करते हैं

Congress candidate Archana Gautam

मेरठ । हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं अर्चना गौतम ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी, योगी भी गुंडों की तरह काम करते है। अब मैं भी गुंडी बनूंगी। यह बयान उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर दिया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षे़त्र में लोग उनके बारे में कहते थे कि ये लड़की कैसे थानों में काम कराएगी। इसलिए अब मैं भी गुंडी बनूंगी, जिससे विधानसभा में रहकर लोगों के काम करा सकें। जैसे अन्य सांसद, मोदी, योगी भी गुंडों की तरह काम करते है। इतना ही नहीं अर्चना ने कहा कि वह अब भगवान राम को नही मानेंगी। वह सिर्फ बम.बम बोलकर आगे बढ़ेंगी। भगवान राम को मानने के लिए भाजपा आगे है। भगवान राम तो सबके हैं लेकिन भाजपा इन्हें सिर्फ अपना मान रही है।

अर्चना ने फेसबुक पर लाइव आकर जनता के कई सवालों का भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह अभी राजनीति में नर्सरी कक्षा में हैं। अब धीरे.धीरे आगे बढ़ेंगी। इसके अलावा जिन अध्यापकों को साथ लेकर वह राजनीति में आगे बढ़ीं वह फेल हैं। अब वह नए अध्यापकों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने एक भाजपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सत्ता की असलियत पांच वर्ष नही दो वर्ष में ही पता चल जाएगी। शपथ लेते ही पेट्रोल, गैस और सरसों के तेल के दाम बढ़ने वाले हैं।

advertisement at ghamasaana