गोंडा। छपिया विकास खण्ड के ग्राम भरथीपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटे की दुकान के चयन को लेकर विवाद हो गया।

एक पक्ष के सैकड़ो लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिना डुग्गी मुनादी कराए ही सचिव ने प्रक्रिया पूरी करा दी। जिससे नाराज लोगो ने ब्लॉक का घेराव कर दिया और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में खण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर नारेबाजी किया।

विकास खण्ड मुख्यालय पर धरना दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सचिव ने मनमाने ढंग एजेंडा जारी कर पक्षपात पूर्वक चयन प्रक्रिया की है । इस संदर्भ में ग्राम पंचायत सचिव अरविंद यादव से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

खण्ड विकास अधिकारी छपिया रामप्रवेश ने बताया कि उपस्थित सभी ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र को ले लिया गया है। जिसकी जांच करायी जायेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।