मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र से पैदल गुजर रहे दंपती को युवकों ने पकड़कर बंधक बना लिया। महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस दो दिन तक वारदात को छिपाए रही। बृहस्पतिवार को मामले में पुलिस ने 10 आरोपी पकड़े। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित का कहना है कि मंगलवार रात के समय वह पैदल ही गांव जा रहे थे। बाग के पास युवक पहुंचे और खींचतान करने लगे। विरोध करने पर दंपती की पिटाई भी की गई।
