आबादी में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में हड़कंप

0 0

बिजनौर। तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी में घुस गया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बामुश्किल मगरमच्छ को खदेड़ा।

गांव हरचंदपुर में शनिवार की रात तालाब से निकलकर लगभग छह फीट लंबा मगरमच्छ जसराम सिंह के घर के समीप पहुंच गया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। ग्रामीण प्रिंस, राहुल, सूरज, नितिन, कौशल, राजीव, देवेंद्र सिंह आदि ने मगरमच्छ को बामुश्किल खदेड़ा। जिससे मगरमच्छ वापस तालाब में जा घुसा।

ग्रामीणों ने कहा कि डेढ़ महीने पूर्व भी जसराम सिंह के घर में मगरमच्छ घुस गया था। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन तालाब से निकलकर मगरमच्छ आबादी में घुस जाता है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है।

कई बार सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी मगरमच्छ को नहीं पकड़ा जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है।

advertisement at ghamasaana