बागपत में मुर्दे की खाट हो गई चोरी, पुलिस ने घर.घर जाकर तलाश रही

Dead man cot was stolen in Baghpat

बागपत। छपरौली कस्बे से मुर्दे की खाट चोरी हो गई। परिजनों ने इस पर जमकर हंगामा किया और कहा कि जब तक खाट नहीं मिलेगी तब तक दिवंगत आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। जिसके बाद छपरौली पुलिस ने कई घरों में जाकर खाट को तलाश किया, लेकिन खाट नहीं मिल सकी। खाट को तंत्र क्रिया के लिए चोरी किए जाने का शक जताया जा रहा है।

छपरौली में थाने के पास रहने वाले सुदेश ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी टीना की 2 दिसंबर को अचानक मौत हो गई थी। रीति रिवाज के अनुसार जिस खाट पर टीना ने अंतिम सांस लीए उसे 3 दिन तक घर के बाहर उल्टा करके खड़ा करना होता है। तीन दिन बाद खाट पर गंगाजल डालकर घर में लेकर आना होता है।

इस तरह ही सुदेश ने बेटी की मौत के बाद खाट को घर के बाहर खड़ा किया था। उस खाट को पहले ही दिन घर के बाहर से चोरी कर लिया गया तो उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन खाट नहीं मिलने पर सुदेश ने थाना छपरौली में जाकर मुर्दे की खाट चोरी होने की सूचना दी। सुदेश ने मृतक टीना की खाट किसी तांत्रिक के भी चोरी करने की आशंका जताई है। क्योंकि टीना की मौत भी अचानक पेट में दर्द होने के दो मिनट बाद ही हुई थी।

उसने आशंका जताई है कि खाट को तंत्र क्रिया के लिए इस्तेमाल करने को चोरी किया गया। उन्होंने कहा है कि मुर्दे की खाट मिलनी जरूरी हैए क्योंकि वह खाट नहीं मिली तो उनकी मृतक बेटी की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि की खाट चोरी की तहरीर मिली है और पुलिस उस खाट का तलाश कर रही है।

advertisement at ghamasaana