मुजफ्फरनगर। घर के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन से करंट का संचार होने से भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई। पहले भाई करंट की चपेट में आया, उसे बचाने के प्रयास में बहन की भी जान चली गई।
तितावी थाना क्षेत्र ग्राम गुर्जर हेड़ी में घर के ऊपर से जा रही है विद्युत की लाइनों में करंट आ जाने से भाई प्रदीप 20 वर्ष और बहन चिंकी 18 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। पहले करंट भाई को लगा, अपने भाई को बचाने के चक्कर में चिंकी की जान चली गई। जैसे ही मौत की खबर गांव में पहुंची गांव में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया।
