गोंडा। महाविद्यालय में आयोजित इस वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय “हमने अमर शहीदों के सपनों को साकार किया है” था। इस वाद विवाद प्रतियोगिता में दो पक्ष थे। एक गुट इसके पक्ष में था तो वहीं दूसरा गुट इसके विपक्ष में था। इस वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में प्रथम स्थान अरूणेश शुक्ल, द्वितीय हरिओम मिश्रा और तृतीय स्थान अंकित माथुर को मिला। वहीं विपक्ष में प्रथम स्थान पर प्रतीक्षा तिवारी, द्वितीय लखन माथुर एवं तृतीय स्थान पर मनीष कुमार शर्मा को मिला। इस वाद विवाद प्रतियोगिता में महाविद्यालय बहुत से विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

यह वाद विवाद प्रतियोगिता महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में संपन्न हुई। प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार ने ऐसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए छात्र व छात्राओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. एस.एस शुक्ल, प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव एवं प्रो. शशिबाला रही।

कार्यक्रम की संयोजक प्रो. अमन चंद्रा तथा प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव रहे। प्रतियोगिता के टिप्स प्रो. श्याम बहादुर सिंह, प्रो. जय शंकर तिवारी एवं डॉ. चमन कौर ने दिया। इस कार्यक्रम में डॉ. स्मृति शिशिर, डॉ. स्मिता सिंह एवं डॉ. नीतू सक्सेना उपस्थित रही।